लड़कियों का दिल क्या चाहता है? उन्हें कौन सी चीजें पसंद हैं और किस तरह के लड़कों को वे पसंद करती हैं? अगर मैं उस लड़की को प्रपोज करूँगा तो कहीं ना तो नहीं बोल देगी! क्या आपके भी मन में ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब आपको नहीं मिल पा रहे? अगर हाँ तो फिर सभी चिंताओं को अपने पड़ोसियों के कुँए में फेंक दीजिए। ऐसा हम आपसे इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हम आपकी समस्याओं का समाधान लेकर आए हैं। आपके सभी सवालों का जवाब हमारे पास है। आप इनकी चिंता छोड़ दीजिए और वैलेंटाइन के बचे हुए दिनों का सही इस्तेमाल कीजिए और अपने लिए एक सुंदर और सुशील कन्या ढूँढ लीजिए। इस काम में हम आपकी मदद करेंगे; आपको कुछ ऐसे बेहतरीन ट्रिक्स बतायेंगे जिसे आजमा कर आप भी सिंगल से मिंगल हो सकते हैं।
ये ट्रिक्स दुनिया में आजमाये गए बेहतरीन ट्रिक्स में शुमार हैं, जिसका इस्तेमाल करके एक से एक उल्लू-जुल्लू को भी इतनी सुंदर गर्लफ्रेंड मिल जाती है जिन्हें देखकर आप भी सोचते होंगे कि 'मुझमें क्या कमी है, जो इस नामाकूल को गर्लफ्रेंड मिल गई और मुझे नहीं मिली?'
तो आप टेंशन मुक्त होकर सभी ट्रिक्स को जान लीजिए ताकि इसके इस्तेमाल से इस वैलेंटाइन अपने लिए गर्लफ्रेंड ढूँढ़ सकें। आखिर आपके दोस्त आपको चिढ़ाते तो जरूर होंगे कि आपकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। निराश होने की जरूरत नहीं है। आखिर तक ट्रिक्स को पढ़ते जाएं और इन्हें याद रखें। तो चलिए आप और हम चलते हैं वैलेंटाइन स्पेशल ट्रिक्स से रूबरू होने के लिए।
किसी सुंदर लड़की के पीछे-पीछे उनके घर तक पहुँच कर कोई ड्रामा न करें। कई फिल्मों में दिखाई गई इस हरकत से आपको फायदे की जगह नुकसान ज्यादा होगा। कोई भी लड़की ये नहीं चाहती कि उसकी छवि उसके मोहल्ले में खराब हो और साथ ही उन्हें सनकी लड़के पसंद नहीं आते, जो उनका हर वक्त पीछा करें।
उस लड़की को देखिए और जैसे ही वो आपकी तरफ देखे अपनी नजरें उस पर से हटा लें। ऐसा कई दिनों तक करें। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि आप दोनों को कोई तीसरा न देख रहा हो। लड़कियाँ अपने पार्टनर के बारे में चुनिंदा सहेलियों को बताना पसंद करती हैं। ज्यादातर लड़कियाँ तो किसी को अपने रिलेशनशिप के बारे में बताती
भी नहीं हैं।
उसकी तरफ से भी कोई छोटी हरकत होगी, जिसे आपको समझना पड़ेगा। जैसे, अगर उसे भी आप पसंद आ गए तो अगली बार से वो और ज्यादा सज-धज कर आएगी और अपने बालों में हाथ फेरते हुए आपकी तरफ देखने की कोशिश करेगी।
ऐसी स्थिति में आपको एक काम करना पड़ेगा। आप इशारे से कहें कि तुम्हारी गाल पर कुछ है और जैसे ही वो अपने गाल पर हाथ रखे आप मुस्कुराते हुए दूसरे गाल पर कुछ होने का इशारा करें। इसके बाद कुछ नहीं होने का इशारा कर हौले से मुस्कुराइए। अगर उसने भी मुस्कुरा कर जवाब दिया तो फिर आपका काम बन गया।
कभी भी किसी लड़की के सामने अपने पैसों का रुतबा न दिखायें और शो ऑफ तो बिलकुल भी न करें। किसी भी लड़की को ऐसे शो ऑफ करने वाले लड़के पसंद नहीं आते हैं।
क्या करें : लड़कियों को साधारण और जो चालूबाज किस्म के नहीं हों, वैसे ही लड़के पसंद आते हैं। तो सिंपल दिखें, जैसे हैं वैसे ही दिखने में कोई हर्ज नहीं। लड़कियाँ आपकी सादगी को जरूर पसंद करेंगी।
कोई भी लड़की अपनी तारीफ सुनने के लिए लालायित जरूर रहती है। इसलिए समय-समय पर उनकी तारीफ जरूर करें। खूबसूरती की तारीफ तो बनती है, बॉस!
लड़कियों को मजाकिया लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। इसलिए आपको अपने सेंस ऑफ ह्यूमर पर काम करने की जरूरत है। आप जितना ज्यादा फनी बात करेंगे, लड़कियाँ आपको उतना ही ज्यादा पसंद करेंगी। ये एक ऐसा अचूक बाण है, जिसे शायद ही कोई लड़की पसंद न करती हो।
लड़कियों को वैसे लड़के बिलकुल नहीं पसंद आते हैं जो साफ-सुथरे नहीं रहते और बालों और दाढ़ी-मूँछ पर ध्यान नहीं देते।
क्या करें : जब भी किसी लड़की के सामने जाए, उससे कुछ भी बात करने के लिए या प्रपोज करने के लिए तो साफ-सुथरे और अच्छे कपड़े पहन कर जाएं।
ये सबसे बेस्ट फॉर्मूला होता है। लड़कियों को ध्यान से सुनें और 'हाँ-हूँ-अच्छा' कहते रहें। ताकि उन्हें लगे आप उन्हें अहमियत देते हैं। लड़कियाँ इसे बहुत पसंद करती हैं।
अगर कोई लड़की मुसीबत में हो या उसे किसी की जरूरत हो तो उसकी मदद जरूर करें। बल्कि हम तो कहते हैं कि सबकी मदद करें, क्योंकि लड़कियाँ मददगार लड़कों से जल्दी इम्प्रेस होती हैं
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments